रायगढ़

Raigarh News: बरात से लौटते समय सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आठ लोग घायल, तीन लोगों को आई गंभीर चोट 

 रायगढ़।  रायगढ़ जिले में बुधवार रात बारात से घर लौटते समय एक बाराती कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंदरुझांज के रहने वाले लोग बुधवार को पड़ोसी राज्य ओडिसा के विश्वनाथपुर बरात लेकर पहुंचे थे। जहां से रात में अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग रात करीब आठ बजे के आसपास जब बंगुरसिया के पास पहुंचे थे कि ईको कार का चालक अपने तेज रफ्तार वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई जिसके बाद आठ घायलों, जिनमें महिला और बच्चियां भी थीं, सभी को तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं और बाकीं लोगो को सामान्य चोट लगी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button