Sarangarh News: जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने बंशीलाल यादव को किया जिलाबदर

रायगढ़ April 8, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने बंशीलाल यादव को किया जिलाबदर

Sarangarh News: जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने बंशीलाल यादव को किया जिलाबदर

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026/जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने आरोपी बंशीलाल यादव पिता झालर यादव निवासी सिंघनपुर, थाना कोसीर को जिलाबदर किया है। वर्ष 2010 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2014 में मृतक प्रताप टंडन का अपहरण, हत्या के अलावा छेड़छाड़, अवैध शराब बेचने पर कुल 5 बार विभिन्न अपराध में एफआईआर दर्ज और 7 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं समीपवर्ती जिला रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार भाटापारा व महासमुंद की सीमाओं में 1 वर्ष की काल अवधि के लिए बंशीलाल यादव को इन सभी जिलों की सीमाओं में निष्कासित अवधि तक किसी भी दशा में न्यायालय ने पूर्व अनुमति प्राप्ति के बिना प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

खबर शेयर करें: