रायगढ़

Raigarh: सर्वे में लापरवाही हल्का पटवारी को पड़ी महंगी, एसडीएम की गिरी गाज

धरमजयगढ़। तहसील धरमजयगढ़ के अंतर्गत मसहाती ग्रामों में चल रहे राजस्व सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ द्वारा जारी आदेश में हल्का पटवारी नीरज कुमार कोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त नक्शों के आधार पर गणेशपुर, आमानारा, धरमपुर एवं लक्ष्मीनगर ग्रामों का सर्वे कार्य प्रस्तावित था। इनमें से गणेशपुर, आमानारा एवं धरमपुर का सर्वे पूर्ण कर संबंधित दस्तावेज जिला कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेज दिए गए हैं। हालांकि, प.ह.न. 07 के अंतर्गत आने वाले ग्राम लक्ष्मीनगर का सर्वे कार्य अभी तक लंबित है। इस कार्य के लिए जिम्मेदार हल्का पटवारी नीरज कोरा को समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा, किंतु उनके द्वारा न तो कार्य की प्रगति की कोई ठोस जानकारी दी गई और न ही अपेक्षित सक्रियता दिखाई गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button