रायगढ़

Raigarh: आकार ले रहा शहर के चारों दिशाओं को मिलने वाली सड़क और चौक, शनिमंदिर छठघाट मरीन ड्राइव सड़क निर्माण का महापौर एवं निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायगढ़। शहर के बहुप्रतीक्षित शनि मंदिर छठघाट मरीन ड्राइव सड़क निर्माण कार्य का आज महापौर श्री चौहान एवं निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके इसके लिए संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्री चौहान ने कहा कि यह सड़क शहर के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। लगभग 70 वर्षों में पहली बार ऐसा चौक एवं सड़क निर्माण हो रहा है, जो शहर के चारों दिशाओं को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा। इससे यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और शहर के अंदरूनी मार्गों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा।

निगम आयुक्त ने बताया कि प्रगति नगर मरीन ड्राइव के निर्माण से खर्रा घाट से लेकर छठ घाट तक सीधी एवं सुगम सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में इस मार्ग को बोदा टिकरा पुल तक विस्तारित करने की भी योजना है, जिससे शहर के बाहरी क्षेत्रों एवं दोनों छोर के हाईवे तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम होगा। इससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कार्य शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग एवं उनके सुविधाओं में विस्तार के लिए कराया जा रहा है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, निगम के संबंधित अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button