Raigarh News: रायगढ़ पुलिस ने लंबित मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ की तेज, अलग-अलग मामलों में छिपे 3 आरोपी गिरफ्तार
Raigarh News: रायगढ़ पुलिस ने लंबित मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ की तेज, अलग-अलग मामलों में छिपे 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत तमनार पुलिस को अलग-अलग तीन मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं चोरी के प्रकरणों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी सुबोध सा गिरफ्तार — गांजा तस्करी मामले में थी संलिप्तता-
तमनार पुलिस द्वारा माह फरवरी में दिनांक 26.02.2026 को गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपी- नरेश यादव और सुरेन्द्र रजवाडे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.410 किलोग्राम गांजा, एक बिना नंबर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया था। प्रकरण में एक अन्य आरोपी सुबोध सा घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 06.04.2026 को तमनार पुलिस द्वारा आरोपी सुबोध सा पिता स्वर्गीय मोतीलाल सा 37 साल निवासी ग्राम टपरिया थाना तमनार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री की रकम 2000 रुपये नगद पेश करने पर उसे भी जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
छेड़खानी/पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी राजेन्द्र यादव गिरफ्तार — घटना के बाद से था फरार-
दिनांक 02.03.2026 को ग्राम कसडोल स्थित घटेश्वरी मंदिर में एक बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में संलिप्त आरोपी राज मलिक, लक्ष्य, राजेन्द्र यादव और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक नामजद आरोपी था। मामले में अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालक और दो आरोपी – राज मलिक, लक्ष्य साहू पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि आरोपी राजेन्द्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर सूचना पर दिनांक 06.04.2026 को आरोपी राजेन्द्र यादव पिता हेम सागर यादव 25 साल को उसके गांव भैसगढ़ी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 74, 3(5) बीएनएस और 8, 12 पोक्सो एक्ट गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
चोरी कापर वायर खरीदी के आरोप में मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह गिरफ्तार
थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम बांझीखोल सोलर प्लांट में 12 फरवरी 2026 को कॉपर केबल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुरेश सिदार से पूछताछ में चोरी की संपत्ति को मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह को बेचना बताया था। प्रकरण में फरार आरोपी मुजम्मिल हक की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी से 10 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह उम्र 36 वर्ष, ग्राम टपरंगा किराये का मकान को अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक सुरूति सिदार, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —
“अपराध कर छिपने वाले ज्यादा समय तक बच नहीं सकते । पुलिस अपना सूचनातंत्र सुदृढ कर कार्रवाई की रही है जिसमें लगातार सफलता मिल रही है, ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों और फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी रहेगी।”