देश

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर उत्तराखंड के आईटीआई टॉपर्स आज लेंगे प्रशिक्षण

 

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में उत्तराखंड के आईटीआई टॉपर्स का किया जाएगा मार्गदर्शन

कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल। कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर द्वारा “नवीन अवसर” पहल के अंतर्गत, 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को उत्तराखंड के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के टॉपर विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर मार्गदर्शन एवं युवा रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी से चयनित मेधावी आईटीआई छात्र भाग लेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को करियर की स्पष्ट दिशा, उद्योग से जुड़ा अनुभव और रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने कौशल के अनुरूप बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर से अभिषेक सहगल ने बताया कि आईटीआई पोखरा, गढ़वाल के प्राचार्य गौरव उनियाल के प्रयासों से विभिन्न आईटीआई संस्थानों से टॉपर छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान इंटरएक्टिव सत्र, करियर काउंसलिंग और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार के विभिन्न अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल युनिट की टीम द्वारा सभी युवाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी, ताकि युवा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके।

उन्होंने बताया कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में चलाई जा रही मोबाइल साइंस लैब सर्कस ऑफ साइंस में भी युवा विज्ञान के प्रयोग करना सीखेंगे।







यह पहल नवीन जिन्दल फाउंडेशन और कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर कुरुक्षेत्र की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत वे कुशल युवाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें सार्थक रोजगार अवसरों से जोड़ने और उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button