छत्तीसगढ़

कुनकुरी में श्री राम कथा का भव्य आयोजन,आज राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

जशपुर/कुनकुरी। नगर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है। कथा का वाचन परम पूज्य संत चिन्मयानंद बापू (हरिद्वार) द्वारा किया जा रहा है, जिनके मुखारविंद से राम कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।आयोजन के अंतर्गत आज का दिन विशेष महत्व का रहेगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कथा स्थल पर उपस्थित होकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। दोनों अतिथियों के आगमन को लेकर आयोजन समिति एवं प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।कथा का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा स्थल पर भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। साथ ही कथा का सीधा प्रसारण भी यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी इसका लाभ उठा सकें।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button