छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रद्द 14 ट्रेनों को किया गया बहाल:ओडिशा, महाराष्ट्र, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर के यात्रियों को राहत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना कार्यों के बीच यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले जिन 14 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था, अब उन्हें पुनः बहाल किया जा रहा है।

 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे रायपुर, गेवरा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया जैसे प्रमुख मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


गौरतलब है कि इससे पहले भी नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को पुनः शुरू किया जा चुका है। इन ट्रेनों को गोंदिया स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्यों के चलते अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 3 की लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलास्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा था, जिसके कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ था।

रेलवे ने यात्रियों से की विशेष अपील
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा होने से भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुगम एवं तेज हो सकेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा। इसी के साथ रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिए NTES/139 जैसी अधिकृत सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button