रायगढ़

सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजल टैंकर से चोरी करते ड्राइवर और ढाबा संचालक रंगे हाथों गिरफ्तार, रायपुर से जशपुर जा रहे टैंकर से निकाला जा रहा था 500 लीटर डीजल

 

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने डीजल चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला कनकबीरा चौकी क्षेत्र का है, जहाँ एक टैंकर चालक और ढाबा संचालक मिलकर ‘अमानत में खयानत’ के खेल को अंजाम दे रहे थे। रायपुर से जशपुर जा रहे करोड़ों के ईंधन में से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी छिपे निकाला जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।”

 

1 अप्रैल को मुखबीर द्वारा सूचना दिया कि रोशन ढाबा में टैंकर वाहन से दो लोग डीजल निकाल रहे है कि सुचना पर मोके पर पहुंच कर डीजल पेट्रोल टैंकर वाहन क्रमांक CG 10 BU 5136 के चालक मनोज यादव व रोशन ढाबा संचालक रोशन साहू क़ो मौके पर पकड़ा गया तथा डीजल मलिक क़ो सम्पर्क करने पर मौके पर मालिक राहुल कुमार निराला पिता खिरोधर निराला उम्र 31 वर्ष निवासी डीपाटोला जसपुर उपस्थित आकर लिखित शिकायत पत्र दिये कि प्राथी के पेट्रोल पंप के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के डिपो मंदिर हसौद रायपुर से डीजल मात्र 15000 लीटर एवं पेट्रोल 5000 लीटर जिसकी कीमत कुल 1876907 रुपए का खरीदी किये थे जिसको कंपनी के द्वारा टैंकर वाहन क्रमांक CG 10 BU 5136 में लौटकर इनवॉइस क्रमांक
9021513240 देकर वाहन चालक मनोज यादव क़ो पेट्रोल पंप जसपुर छोड़ने भेजे थे कि दिनांक 01.04.2026 के सुबह 5:00 बजे ग्राम सालर रोशन ढाबा में रोड के पास वाहन चालक मनोज यादव व रोशन ढाबा संचालक रोशन साहू के द्वारा मिलकर प्रार्थी के आधिपत्य के डीजल क़ो डीजल टैंकर से बीना सूचना दिए 500 लीटर डीजल को निकाल कर अमानत में खयानत करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 146/ 26 धारा 316(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर मामले की विवेचना प्रार्थी एवं चश्मादीद गवाहों कथन लेकर मौक़े पर आरोपियों का मेमोरेंडम लेकर उनके कब्जे से एक टेंकर वाहन क्रमांक CG10BU 5136 किमत करीब 3000000 रु, टेंकर मे लोड डीजल / पेट्रोल की किमत 1828907 रु तथा टेंकर वाहन से निकाले 500 लीटर डीजल किमत 479060 रु जुमला किमत 4876867 रु क़ो जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी कनकबीरा टीकाराम खटकर प्रधान आर. हीराधर नाग, भीमसेन सिदार आरक्षक-कुंज बिहारी निराला, बिहारी साहू एवं समस्त चौकी कनकबीरा स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button