रायगढ़

आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस

रायगढ़, 1 अप्रैल 2026/ आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित तिथि पर निरीक्षण नहीं करने वाले 51 परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजरों को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 30 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 7 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक किया जाना निर्धारित है। इसी क्रम में जिले के सभी परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों को 01 अप्रैल को अनिवार्य रूप से केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, बच्चों एवं अन्य हितग्राहियों तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने तथा कार्यकर्ता/सहायिकाओं के कार्यों में सुधार लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके बावजूद 51 अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया जाना प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button