रायगढ़

रायगढ़ में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार

रायगढ़। शहर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर.एल. हॉस्पिटल फिजियोथेरेपी केंद्र द्वारा 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित होगा।
कैंप में विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों को कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों की जकड़न, हाथ-पैर में दर्द, साइटिका, लकवा, एड़ी दर्द, खेल चोट तथा सर्जरी के बाद पुनर्वास जैसी समस्याओं के लिए जांच और परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों में जन्मजात लकवा से संबंधित मामलों में भी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।
केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि कैंप में एडवांस फिजियोथेरेपी तकनीकों जैसे ड्राई नीडलिंग, कपिंग, टेपिंग और ऑस्टियोथेरेपी जैसी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आयोजकों के अनुसार, इस नि:शुल्क कैंप में आने वाले लोगों को आसन विश्लेषण, व्यक्तिगत स्वास्थ्य सलाह और शरीर की गतिशीलता सुधारने के उपाय बताए जाएंगे।
कैंप में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक है, क्योंकि स्थान सीमित हैं। इच्छुक व्यक्ति आर.एल. हॉस्पिटल फिजियोथेरेपी केंद्र, गौशाला रोड, रायगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button