रायगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजमाता श्रीमती स्नेहमाला देवी सिंह से की आत्मीय भेंट

रायगढ़, 1 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह की माता जी एवं रायगढ़ रियासत की राजमाता 92 वर्षीय श्रीमती स्नेहमाला देवी सिंह से उनके राजमहल स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सादगीपूर्ण और आत्मीय वातावरण में राजमाता से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की। मुलाकात के दौरान पारिवारिक माहौल अत्यंत सौहार्दपूर्ण रहा।
उल्लेखनीय है कि राजमाता श्रीमती स्नेहमाला देवी सिंह हाल ही में उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर समाजसेवी एवं वरिष्ठजनों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उर्वशी देवी सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती ऐश्वर्य बेला सिंह, श्री नटवर सिंघानिया, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री जगन्नाथ पाणिग्रही सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button