रायगढ़

11 मिलियन मीट्रिक टन (1 करोड़ 10 लाख टन) से अधिक कोयले का उत्पादन एवं प्रेषण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया  

एनएमएल तलईपल्ली द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान परियोजना की खनन गतिविधियों, विकास कार्यों एवं समग्र प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।

इस दौरान बताया गया कि परियोजना ने इस वित्तीय वर्ष अब तक 11 मिलियन मीट्रिक टन (1 करोड़ 10 लाख टन) से अधिक कोयले का उत्पादन एवं प्रेषण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड 45 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन लक्ष्य की ओर अग्रसर है। साथ ही, तलईपल्ली परियोजना द्वारा अब तक 59 करोड़ रुपये से अधिक राशि सामुदायिक विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है।

पत्रकारों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनमें प्रासंगिक तेल संकट से लेकर भविष्य कि चुनौतियों के बारे में भी चर्चा हुई, परियोजना प्रबंधन द्वारा सभी सवालों संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस संवाद से मीडिया और परियोजना के बीच बेहतर समझ एवं पारदर्शिता को बढ़ावा मिला।

प्रबंधन ने एनएमएल तलईपल्ली की पारदर्शिता, जवाबदेही और मीडिया के साथ सुदृढ़ संवाद की प्रतिबद्धता को दर्शाया।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button