रायगढ़
रायगढ़ की प्रख्यात शिक्षिका सुनीता चौबे का निधन, कल सुबह होगा अंतिम संस्कार

रायगढ़ टॉप न्यूज 25 मार्च। राष्ट्रपति पुरस्कृत श्रीमती सुनीता चौबे पत्नी (श्री रमाकांत चौबे) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है.. श्रीमती चौबे शासकीय कन्या शाला में लंबे समय तक शिक्षिका रही, तथा प्राचार्य के पद पर रही.उनका समूचा व्यक्तित्व अनुशासन और व्यवहारिक था. 82 वर्षीय श्रीमती चौबे का अंतिम संस्कार गुरुवार को सर्किट हाउस के पास मुक्ति धाम में सुबह 9.30 बजे किया जायेगा. उनकी अंतिम यात्रा मधुबन पारा भानुप्रताप कॉलोनी स्थित निवास से निकाला जायेगा. मनीष और कोपाल चौबे की माता थी. ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






