रायगढ़

आमाघाट अफीम मामले में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता— फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

इंटरस्टेट दबिश में एक आरोपी एमानुएल भेंगरा गिरफ्तार, दूसरे फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी

60,326 अफीम पौधे (2877 किलोग्राम) एवं 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम पहले ही हो चुकी है जब्त, जब्त माल की कीमत करीब 2 करोड 5 लाख से अधिक

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई, मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल

साइबर एवं तमनार पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर की गिरफ्तारी

 एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अंतरराज्यीय स्तर पर लगातार दबिश जारी

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों के तस्करी और नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी







23 मार्च,रायगढ़ । जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों ने झारखंड में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर आरोपी मार्शल संगा द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जाने का मिलने पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां एएनटीएफ टीम को खेत में कुल 60,326 अफीम के पौधे मिले, जिनका वजन 2877 किलोग्राम मिला। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के सहयोग से इस अवैध खेती को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम (कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपये) भी बरामद की गई।

मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 8(बी), 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देशन में तमनार और साइबर थाना की संयुक्त टीमों को ओडिशा और झारखंड रवाना किया गया था। पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए आरोपियों के गृहग्राम तक पहुंची, जहां आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई और वे पहाड़ी क्षेत्र में छिप गए।

इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से रायगढ़ पुलिस ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें काफी मशक्कत के बाद जंगल में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा को पकड़ लिया गया। आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। वहीं उसका साथी सीप्रियन भेंगरा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक नंदु, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, नव आरक्षक आशीष एक्का सहित तमनार थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी – एमानुएल भेंगरा पिता स्व. पोलुस भँगरा उम्र 21 वर्ष सा. जापुद पहाड़ टोली थाना तोरपा जिला खूंटी (झारखण्ड)

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त अभियान चलाते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button