Raigarh News: लैलूंगा के नवीन घाटगांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़, पुलिस और राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम नवीन घाटगांव में चोरी-छिपे की जा रही पोस्ता यानी अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को नवीन घाटगांव में करीब 2 डिसमिल भूमि पर अवैध पोस्ता उगाए जाने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही लैलूंगा पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान खेत में पोस्ता के पौधे लहलहाते पाए गए, जिन्हें टीम ने तत्काल उखाड़कर जप्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों—60 वर्षीय साधराम नागवंशी और 20 वर्षीय अभिमन्यु नागवंशी को गिरफ्तार किया है।
थाना लैलूंगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (poppy) की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को नष्ट (उखाड़कर/जप्त कर) किया गया।
मौके से संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
1. साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।
2. अभिमन्यु नागवंशी, पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।
आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही, क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






