CG में तेज रफ्तार कार पलटी, दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, एक हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ March 21, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
CG में तेज रफ्तार कार पलटी, दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, एक हालत गंभीर

CG में तेज रफ्तार कार पलटी, दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, एक हालत गंभीर

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों युवक महासमुंद से लौटकर आरंग आ रहे थे। पारागांव के पास एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद कार सीधे डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे परिवार में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

खबर शेयर करें: