रायगढ़

Raigarh: माता का प्रसाद पाने श्रद्धालुओं का लग रहा रेला

जगतजननी की कृपा से हो रहा महाभंडारा- आशा टाइटन

 

रायगढ़। चैत्र नवरात्रि महापर्व की खुशी में विगत चार वर्षों से शहर के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अभिनव पहल से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में पूरे नौ दिनों तक शहर के बूढ़ी माई मंदिर परिसर में श्रद्धा से भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस बार भी इस धार्मिक आयोजन की संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में व अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया , सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी , कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता कमल अग्रवाल व सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

आज माता ब्रम्हचारिणी की हुई पूजा

पावन नवरात्रि के दूसरे दिन आज माता भवानी के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी देवी जो तप, संयम और साधना का प्रतीक मानी जाती हैं। ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है तपस्या का आचरण करने वाली। माता के एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है, जो एकाग्रता और साधना का संकेत देता है। जिनकी पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इनकी पूजा अर्चना व महाआरती समिति के सभी सदस्यों ने मंदिर में कीं इसके पश्चात श्रद्धा की चुनरी पहनाकर माता भवानी को भोग अर्पण कर सभी ने आशीर्वाद लिया।तत्पश्चात महाभंडारा का शुभारंभ रोटरी क्लब ऑफ रोटेरियन कमलेश अग्रवाल ने रिबन काटकर किए और परिसर माता के जयकारे से गुंजित हो गया। वहीं दादी समिति के सभी सदस्यों ने आज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी रोटेरियन सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर व तिलक लगाकर आत्मीय सम्मान किया। इसके पश्चात महाभंडारा का आयोजन शुरु हुआ।

श्रद्धालुओं को श्री अग्रवाल ने बांटे प्रसाद







महाभंडारा शुभारंभ के पश्चात सुबह 10,30 बजे रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल और क्लब के सदस्यों ने बड़ी श्रद्धा से श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे।  अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि दादी समिति के इस धार्मिक आयोजन में आकर अत्यधिक खुशी हो रही है। समिति के लोग हमेशा नेक कार्य करते हैं। ऐसे ही आयोजन होना चाहिए। इस पहल के लिए श्रीमती आशा अग्रवाल व दादी सेवा समिति की सभी सदस्यों को बेहद बधाई और सभी शहरवासियों को चैत्र नवरात्रि महापर्व व हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं।

अनवरत दोपहर तक चला महाभंडारा

दादी समिति के महाभंडारा के आज दूसरे दिन भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर तक माता का प्रसाद पाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। वहीं कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील ने कहा कि माता के आशीर्वाद से हम सभी सदस्य मिलकर यह आयोजन विगत चार वर्षों से कर रहे हैं। आज दूसरे दिन माता जगतजननी का श्रृंगार करके सुबह दस बजे से दोपहर तक नवरात्रि के नौ दिन महाभंडारा का आयोजन किए। जो अनवरत नौ दिनों तक चलता रहेगा। यह वृहद आयोजन माता जगतजननी की कृपा से ही संभव हो रहा है। जिसे भव्यता देने में समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने आज दूसरे दिन भी महाभंडारा आयोजन की बेहद सराहना की व दादी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button