रायगढ़

Raigarh: नौ दिवसीय महाभंडारा का पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया शुभारंभ, श्री राणी सती दादी सेवा समिति की पहल

 

रायगढ़। शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति की पहल से हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बूढ़ी माई मंदिर परिसर में पूरे नौ दिनों तक बड़ी श्रद्धा से अनवरत चार वर्षों से महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सभी सदस्यों ने इस बार भी कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में व अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश के सानिध्य में महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने किया शुभारंभ – – नौ दिवसीय महाभंडारा आयोजन के पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह व उनकी अर्द्धागिंनी श्रीमती सिंह, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश प, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम माता बूढ़ी माई की पूजा अर्चना व महाआरती कर माता को चुनरी प्रसाद चढ़ाए इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने रिबन काटकर महाभंडारा का शुभारंभ सपत्नीक प्रसाद बांटकर किए।वहीं उन्होंने समस्त जिलेवासियों व शहरवासियों को चैत्र नवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिले व शहर की शांति खुशी के लिए हम भी माता जगतजननी से प्रार्थना किए हैं कि सभी जनता को खुशी और प्रगति मिले। श्री राणी सती दादी सेवा समिति का स्नेह भरा निमंत्रण मिला था। यहाँ महाभंडारा में आकर बेहद खुशी हुई। वास्तव में पवित्र अवसर पर दादी सेवा समिति द्वारा आयोजित इस नेक की पहल की जितनी सराहना की जाए कम है। सभी सदस्यगण बेहद बधाई के पात्र हैं जो नौ दिनों तक माता का महाभंडारा पवित्र मन से कर रहे हैं।

माता की कृपा से हो रहा आयोजन – – कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने कहा कि माता जगतजननी भवानी की कृपा से विगत चार वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है।जिसमें समिति के सभी सदस्यों का बेहद सकारात्मक सहयोग पूरे नौ दिनों तक मिलता है तभी इसे भव्यता मिलती है। इस बार भी हम सभी सदस्यगण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इसी तरह अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया ने भी सभी श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी व माता का परिसर भजन गीत व जय जयकारे से गुंजायमान हो गया।

पहले ही दिन उमड़ी – – श्री राणी सती दादी सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय महाभंडारा की प्रसिद्धि जिले के अतिरिक्त अन्य जिलों व राज्य में है। यहां दूर दराज से सैकड़ों की संख्या में आकर लोग माता का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनते हैं। वहीं आज शुभारंभ के पहले ही दिन बूढ़ी माई मंदिर में दर्शन – पूजन के पश्चात महाभंडारा में प्रसाद पाने सैकड़ों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। सुबह 10.30 बजे से अनवरत दोपहर तक महाभंडारा चलता रहा जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने इस नेक आयोजन के लिए श्री राणी सती दादी सेवा समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – नौ दिवसीय महाभंडारा आयोजन को भव्यता देने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, श्री राणी सती दादी सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता – कमल अग्रवाल, संतोष चिराग, ममता भालोटिया, रोमी निगानिया, ज्योति अग्रवाल, सुभाष चिराग, मुकेश मित्तल, बंटी डालमिया, संजय अग्रवाल (कालू भैया ) शिव बापोड़िया राजेश अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button