बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी-विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

छत्तीसगढ़ March 17, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी-विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी-विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

सांसद राधेश्याम राठिया व उमेश अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए गए
गिरधर गुप्ता, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य बने
श्रीकांत सोमावार और विवेक रंजन सिन्हा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बने
सीएम, डिप्टी-सीएम और मंत्रियों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कई जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश स्थायी आमंत्रित और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से जारी सूची में 84 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
घोषित सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नेताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। जशपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बलरामपुर, बस्तर, कोरबा, कोंडागांव, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।

सूची में प्रमुख रूप से सीएम विष्णु देव साय, सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी, अरुण साव, विजय शर्मा, तोखन साहू, रमेश बैस, देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा संगठन में नई और जमीनी पकड़ रखने वाले चेहरों को भी मौका दिया गया है।
रायगढ़ जिले से सांसद राधेश्याम राठिया व उमेश अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए गए हैं। वहीं प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्यों में गिरधर गुप्ता, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय को शामिल किया गया है। इसी तरह प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्रीकांत सोमावार और विवेक रंजन सिन्हा को शामिल किया गया है।

खबर शेयर करें: