रायगढ़

Raigarh News: लैलूंगा पुलिस की मानवीय पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए मनोरोग अस्पताल भेजा गया

 

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव को स्थानीय ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला लारीपानी बस स्टैंड के आसपास घूम रही है, जो मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही है।

सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला के संबंध में जानकारी एकत्र की गई, किंतु महिला अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं थी तथा उसके परिजनों का भी पता नहीं चल सका। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके समुचित उपचार के लिए थाना प्रभारी द्वारा पहल की गई। विधिवत प्रक्रिया के तहत अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर महिला को उपचार के लिए राज्य मनोरोग अस्पताल, सेन्द्री (बिलासपुर) भेजा गया।

महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए दो महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने महिला के दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर उसे सेन्द्री अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया। रायगढ़ पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक दायित्तवों का निवर्हन किया जा रहा है, जिनमें जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना भी है। रायगढ़ पुलिस ऐसे मानवीय कार्यों के लिए सदैव तत्पर है।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button