बस्तर में 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर, साथ लाए 1 किलो सोना और 3 करोड़ से ज्यादा कैश, एके-47 और इंसास समेत हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जगदलपुर के संभागीय मुख्यालय में एक साथ 108 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। बस्तर पुलिस ने इन नक्सलियों का स्वागत किसी अपराधी की तरह नहीं, बल्कि रेड कार्पेट बिछाकर किया।
साथ लेकर आए 1 किलो सोना और 3.61 करोड़ कैश
हैरानी की बात यह है कि ये नक्सली खाली हाथ नहीं आए हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली अपने साथ 1 करोड़ 64 लाख रुपये कीमत का 1 किलो सोना, 3 करोड़ 61 लाख रुपये नकद और 101 आधुनिक हथियार भी लेकर आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सारा पैसा और सोना लेवी वसूली (जबरन वसूली) के जरिए दंडकारण्य इलाके से इकट्ठा किया गया था। नक्सलियों ने यह सारा सामान पुलिस के हवाले कर दिया है।
एके-47 और इंसास समेत हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
बता दें कि आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो सालों से घने जंगलों में सक्रिय थीं। पुलिस को सौंपे गए हथियारों की सूची देखकर बड़े से बड़ा अधिकारी भी दंग है। इन नक्सलियों ने निम्नलिखित हथियार पुलिस को सौंपे हैं:
07 नग घातक एके-47 राइफल
10 नग इंसास राइफल
05 नग एसएलआर राइफल
04 एमजी राइफल और 20 नग 303 राइफल
11 बीजीएम लॉन्चर और भारी मात्रा में गोला-बारूद
See also एकनाथ शिंदे का हमला: “बालासाहेब के आदर्शों को त्यागकर अब स्वर्ग की तलाश में हैं उद्धव गुट”
3.95 करोड़ के थे इनामी
दरअसल, आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 3.95 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। जगदलपुर में आयोजित इस बड़े कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सातों जिलों के एसपी और छत्तीसगढ़ के डीजीपी खुद मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पूर्व नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा, ताकि वे अपना नया जीवन सम्मान के साथ शुरू कर सकें।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






