रायगढ़

सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से शराब मंगवा कर नशे में धुत्त रहने वाला प्रधान पाठक निलंबित

पत्थलगांव 10 मार्च (रमेश शर्मा). जशपुर जिले के प्रशासन की सख्ती के बावजूद सरकारी स्कूल में शराब का सेवन कर हंगामा करने वाले शिक्षकों का के मामलों में विराम नहीं लग पा रहा है।
पत्थलगांव का ढ़ोढ़ापानी स्कूल में शराब के नशे में धुत्त होकर लम्बे समय से हंगामा मचाने वाले प्रधान पाठक सुनील कुजूर को आज जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि इस शराबी शिक्षक को लेकर लेकर वंहा के अभिभावक काफी परेशान हो गए थे। शराबी शिक्षक के लगातार अनुपस्थित रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि शराबी शिक्षक के विरुद्ध शिकायतें मिलने पर स्कूल में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लम्बे समय से प्रधान पाठक अनुपस्थित पाया गया। इसके अलावा प्रधान पाठक स्कूल पहुंच कर वंहा स्कूली बच्चों से ही शराब मंगवा कर सेवन करने की भी शिकायत प्राप्त हुई। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सुनील कुमार कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button