रायगढ़ निगम की सामान्य सभाः पंजरी प्लांट स्थित ऑडिटोरियम “संत पूज्य श्री प्रियदर्शी रामजी” के नाम से जाना जाएगा

रायगढ़. रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक निगम के सभाकक्ष में चल रही है। बैठक में 15 प्रस्तावों में से 5 को मंजूरी मिल गई है, जबकि बाकी प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है। वहीं, अनुज्ञापन व्यापार टैक्स का एजेंडा आगामी बैठक में लाने के लिए स्थगित किया गया। ऑक्सीजोन और निगम क्षेत्र में समिति बनाने के मुद्दे पर हल्की बहस हुई। प्रश्नकाल के दौरान पार्षद महेश शुक्ला ने सवाल उठाया कि नगर निगम क्षेत्र में कितनी वैध और कितनी अवैध कॉलोनियां हैं। उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इस पर बताया गया कि संबंधित अधिकारी हाईकोर्ट गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में जानकारी दी गई कि 11 कॉलोनियों की वैध सूची उपलब्ध कराई गई है।
नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने सवाल किया कि राय लेने के नाम पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए गए? बाजार लगाने वाले गरीबों को हटाकर उनके लिए पसरे की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? श्याम टॉकीज से गर्ल्स कॉलेज रोड तक लगने वाले इतवारी बाजार को बंद करने की कोशिश क्यों की जा रही है? साथ ही ऑक्सीजोन के साथ पास किए गए कैफेटेरिया प्रस्ताव की स्थिति क्या है?
इस पर पूनम सोलंकी ने कहा कि सब्जी व्यवसायियों के लिए पार्किंग एरिया में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहां अच्छे वृक्ष लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य का स्वागत किया जाना चाहिए, विकास को स्वीकार करना जरूरी है।
पार्षद मोहम्मद नवाब ने कहा कि चांदनी चौक स्थित मंगल भवन की स्थिति और वहां से मिलने वाले किराए की जानकारी दी जाए। अगर 3 लाख रुपए किराया आया है तो वह राशि कहां खर्च हुई? जबकि भवन का बाथरूम जर्जर स्थिति में है और छोटे-मोटे सुधार भी नहीं किए गए?
अधिकारियों ने बताया कि मंगल भवन से मिलने वाले किराए की राशि निगम मद में जमा होती है और आवश्यकता के अनुसार अन्य कार्यों में भी खर्च की जाती है।
नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने पूछा कि इतवारी बाजार में बन रहे ऑक्सीजोन में किस तरह के वृक्ष लगाए जाएंगे और वहां व्यापारियों के लिए बाजार लगाने की क्या व्यवस्था की जाएगी? राय लेने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बाजार लगाने वाले गरीब व्यापारियों के लिए पसरा (बैठने की जगह) की व्यवस्था नहीं की गई है?
पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने बताया कि इतवारी बाजार में बन रहे ऑक्सीजोन से आसपास के लोगों को फायदा मिलेगा और वहां अच्छी किस्म के वृक्ष लगाए जाएंगे। सब्जी व्यवसायियों के लिए पार्किंग एरिया में बैठने की व्यवस्था की जाएगी और यह विकास कार्य है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए।
ऑक्जीजोन पार्क के नामकरण का प्रस्ताव
पहला एजेंडा इतवारी बाजार में निर्मित ऑक्जीजोन पार्क का नाम “सिंदुर पार्क” रखने से जुड़ा रहा। इस प्रस्ताव पर विपक्ष के जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान हल्की बहस की स्थिति बनी। बाद में बहुमत के आधार पर प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई।
ऑडिटोरियम के नामकरण पर सहमति
दूसरा एजेंडा पंजरी प्लांट स्थित ऑडिटोरियम का नाम “संत पूज्य श्री प्रियदर्शी रामजी” रखने से जुड़ा रहा। इस पर कुछ सुझाव सामने आए। चर्चा के बाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही 3 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।
अन्य एजेंडा पर चर्चा जारी
बैठक में शामिल बाकी एजेंडा पर चर्चा जारी रही। निगम के जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने सुझाव रखे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






