सांसद नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर रेड अमेरिकन आम के 56 पौधे किए रोपित

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च। सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में रेड अमेरिकन आम का पौधा रोपित किया गया। यह पौधारोपण समाजसेवी रोहित गुप्ता और सीए अश्विनी जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने सीए अश्विनी जैन ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करते रहे हैं। इसी प्रेरणा से उनके जन्मदिन को प्रकृति के प्रति समर्पित करते हुए पौधारोपण का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रोहित गुप्ता ने कहा कि केवल एक पौधा ही नहीं बल्कि विभिन्न स्थानों पर कुल 56 पौधे रोपित किए गए हैं, जो सांसद नवीन जिंदल के 56वें जन्मदिन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।
इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह विकास अधिकारी भूषण मंगल और डॉ. राज कुमार व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






