देश

सांसद नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मरीजों को वितरित किए गए फल

 

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च। सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिन के अवसर पर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य और उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने सहयोगियों सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा डॉक्टरों की सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का जीवन सदैव सेवा और संवेदनशीलता से प्रेरित रहा है। उनके जन्मदिन को समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लोगों की सहायता करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस पहल की सराहना की और सांसद नवीन जिन्दल के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कई मरीजों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से अस्पताल में भर्ती लोगों को मानसिक संतोष और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, राम मेहर आचार्य, देवी दयाल शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति, मलकीत ढांडा, अनु माल्यान, हल्का थानेसर प्रभारी बलविंद्र सिंह, भूषण मंगला, सुभाष बारना, हरनेक सिंह सैनी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button