देश

सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिन पर ब्रह्म सरोवर तट पर हवन-यज्ञ का हुआ आयोजन

 

कुरुक्षेत्र, 9 मार्च। कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्म सरोवर के तट पर स्थित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेदशाला में सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदपाठियों और नवीन जिन्दल के साथियों ने हवन में आहुतियां अर्पित करते हुए सांसद नवीन जिन्दल की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और श्रद्धामय रहा। वेदशाला के आचार्यों और वेदपाठियों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन संपन्न कराया। मंत्रोच्चार की पवित्र ध्वनि के बीच उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि सांसद नवीन जिन्दल सदैव स्वस्थ और ऊर्जावान रहें तथा देश और समाज के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहें।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं। शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की कई नई पहलें हुई हैं, जिनसे युवाओं और आमजन को नई दिशा मिली है।
हवन-यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सांसद नवीन जिन्दल के जन्मदिन को सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक के रूप में मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर भगवान से प्रार्थना की कि नवीन जिन्दल को दीर्घायु प्रदान करें ताकि वे देश, समाज और क्षेत्र की सेवा में निरंतर समर्पित रह सकें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, उपेंद्र सिंघल सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, सुभाष कलसाना समाजसेवी , गुरनाम सैनी प्रधान सैनी समाज सभा, सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, आचार्य नरेश शांडिल्य, राम मेहर आचार्य ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि, मलकीत ढांडा चेयरपर्सन नगरपरिषद प्रतिनिधि, जितेंद्र खैरा सरपंच, रामराज कौशिक पार्षद, कृष्ण कुमार रंगा पार्षद, मनिंदर सिंह पार्षद, देवी दयाल शर्मा पूर्व चेयरमैन, बलदेव सैनी सरपंच, अनु माल्यान, सुरजीत मुन्नाहेड़ी खालसा, विजय सलारपुर, कुलदीप सरपंच, सुभाष बारना, हरनेक सैनी , विनोद गर्ग, आकाश रोहिल्ला, दिनेश जिन्दल, महिपाल अमीन, सुनील कुमार मंडल अध्यक्ष, अमित रोहिल्ला, डॉक्टर ऋषिपाल मथाना, ओमपाल राणा, वेद प्रकाश प्रजापत, अजय पाल, दीपक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

 



















 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button