खेलदेश

टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने पर गदगद हुए पीएम मोदी, अमित शाह ने भी दिल खोलकर की तारीफ

 

Team India Wins T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दिल खोलकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की यह जीत पक्के इरादे और टीमवर्क को दर्शाती है। पूरी टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को खुशी से भर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी खिलाड़ियों को खुले दिल से सराहा। उन्होंने लिखा कि हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता। इससे पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार भारत टी20 चैंपियन बना।

पीएम मोदी ने क्या लिखा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। बहुत बढ़िया, टीम इंडिया! भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत लिया

 

गृहमंत्री ने क्या लिखा?
अमित शाह ने लिखा, “क्या जीत है,वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। पूरे टूर्नामेंट में आपके शानदार प्रदर्शन और जोश के जबरदस्त प्रदर्शन ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है। हर भारतीय को गर्व महसूस कराने के लिए पूरी टीम को बधाई।”



















 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button