Uncategorized

बड़ी सियासी चाल या मजबूरी? कांग्रेस ने खोले पत्ते, फिर से इसी चेहरे पर जताया भरोसा…

कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। आखिरी समय तक चली अंदरूनी चर्चा और समीकरणों के बाद कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए फूलो देवी नेताम को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक पहले हुए इस ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

आखिरी दिन से पहले बढ़ा था दबाव

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव लगातार बढ़ रहा था।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन कर लिया था। चर्चा में तीन बड़े नाम थे—पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद फूलो देवी नेताम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

संगठनात्मक संतुलन, आदिवासी प्रतिनिधित्व और महिला नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए अंततः फूलो देवी नेताम के नाम पर सहमति बनी और औपचारिक घोषणा कर दी गई





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button