भारतमाला ओवरब्रिज से स्कूलपारा तक छापा! अवैध शराब बेचते युवक-महिला रंगे हाथ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ March 3, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
भारतमाला ओवरब्रिज से स्कूलपारा तक छापा! अवैध शराब बेचते युवक-महिला रंगे हाथ गिरफ्तार

भारतमाला ओवरब्रिज से स्कूलपारा तक छापा! अवैध शराब बेचते युवक-महिला रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुआ, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती के तहत कुरूद और मगरलोड थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई कर एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।


🍾 भारतमाला ओवरब्रिज के पास दबिश, युवक गिरफ्तार

थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली कि भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मंगल सोनवानी (22 वर्ष) को रंगे हाथों पकड़ लिया।

🔹 28 पौवा देशी शराब बरामद (कीमत ₹2,240)
🔹 बिक्री की नगदी ₹200
🔹 कुल जुमला ₹2,440 जब्त

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


🏠 स्कूलपारा में महिला के घर से शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई थाना मगरलोड क्षेत्र के चारभाठा स्कूलपारा में की गई। सूचना थी कि एक महिला अपने घर की बाड़ी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रही है। पुलिस ने दबिश देकर शकुंतला महानंद (51 वर्ष) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

🔹 23 पौवा मसाला व प्लेन शराब (कीमत ₹2,220)
🔹 बिक्री की नगदी ₹720
🔹 कुल जुमला ₹2,940 जब्त

आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


🚔 पुलिस का संदेश: अवैध धंधे पर जीरो टॉलरेंस

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है। त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए निगरानी और बढ़ाई जाएगी।

खबर शेयर करें: