छत्तीसगढ़

रायगढ़ में ‘ड्रोन की नजर’, 48 घंटे हाई अलर्ट! हुड़दंग किया तो होली सीधे जेल में…

SSP शशि मोहन सिंह का साफ संदेश— “शालीनता से मनाएं त्योहार, बदमाशों के लिए जीरो टॉलरेंस”

होली से पहले रायगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। शहर और देहात क्षेत्र में अगले 48 घंटे पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगी। हुड़दंग, छेड़खानी या कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

रायगढ़ में ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके।

 400 पुलिस जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट सक्रिय

शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब 400 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।

  • शहर में 16 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं

  • दर्जनों फिक्स पिकेट लगाए गए हैं

  • तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी



















पुलिस का फोकस खासतौर पर उन इलाकों पर है जहां पहले हुड़दंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


🚫 छेड़खानी पर सादी वर्दी में नजर

होली के दौरान महिलाओं से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में महिला और पुरुष जवान तैनात किए गए हैं। संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


🌊 नदी-डेम और पार्कों में मनाही

होली के दिन नदी, डेम और प्रमुख पार्कों में जाने पर रोक रहेगी। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचा जा सके।


📱 सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

पुलिस की मीडिया मॉनिटरिंग टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रखे हुए है।

आपत्तिजनक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


🎯 SSP का सख्त संदेश

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है —
“होली शालीनता और भाईचारे के साथ मनाएं। जो लोग कानून तोड़ने की सोच रहे हैं, उनके लिए जेल के दरवाजे खुले हैं। होली उनकी जेल में भी मन सकती है।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button