देश

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गांव पाई में सम्पन्न हुआ

 

नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सौजन्य से पुंडरी में आयोजित शिविर में 1264 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

पुंडरी, 25 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रादौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पाई गांव के ग्राम सचिवालय में सफल आयोजन किया गया।
प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का 1264 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा एनीमिया जांच जैसी सेवाएं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण के पश्चात जरूरतमंद 670 मरीजों को चश्मे भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर 180 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनके निःशुल्क ऑपरेशन की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल अपने स्वस्थ कैथल अभियान के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी सोच के अनुरूप निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों, मोबाइल मेडिकल वैन तथा अन्य जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार गांव पाई, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, सुभाष हजवाना भाजपा नेता, देवेंद्र पांचाल प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सरपंच लाभ सिंह जांबा, इंद्र पाई, श्यामलाल आर्य चेयरमैन प्रतिनिधि पुंडरी, राकेश गोस्वामी, सतीश हजवाना, भाजपा नेत्री निधि मोहन , सरोज मंडल अध्यक्ष करोड़ा, प्रदीप शर्मा बदनारा, राजेश प्रधान गौशाला पाई, राजेश बरसाना अध्यक्ष ब्लॉक समिति पुंडरी, बलकार गोलन पुंडरी, मास्टर योगेंद्र फतेहपुर, संदीप ढुल हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, हल्का गुहला प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया और हल्का कलायत प्रभारी वीरेंद्र सहारण उपस्थित रहे।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button