Raigarh News: मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, बलवा और एट्रोसिटी एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायगढ़ February 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, बलवा और एट्रोसिटी एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

Raigarh News: मैरिज गार्डन के पास मारपीट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, बलवा और एट्रोसिटी एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायगढ़, 22 फरवरी 2026। पिछले साल 24-25 मई की रात थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट में युवक ने बताया कि दिनांक 24 मई को वह अपनी दीदी के घर ग्राम लामीदरहा गया था। रात्रि लगभग 1:30 बजे लौटते समय विजयम उत्सव मैरिज गार्डन के पास कुछ लड़कों ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में मनीष बिहारी, बबलू दास महंत, अंकुल ठाकुर एवं अन्य साथी शामिल थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं हथियारों से मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य जानते हुए अपमानित कर मारपीट की।

प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 126(2), 396, 351(3), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) (क) जोड़ी गई।

घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा द्वारा की जा रही है। दिनांक 20 फरवरी की रात मारपीट में शामिल आरोपी अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर को शहर में घूमते देखे जाने की सूचना पर तत्काल सीएसपी मयंक मिश्रा ने निर्देशन पर चक्रधरनगर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस से बचने अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था बाल और दाढ़ी बढ़ा ली थी।

गिरफ्तार आरोपी —
अंकुल ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर पिता — शिवदास ठाकुर उम्र — 35 वर्ष
निवासी — जूटमिल लेबर कॉलोनी, थाना जूटमिल

आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजकर जेल दाखिल किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

खबर शेयर करें: