छत्तीसगढ़

जशपुर में फर्जी ‘कलेक्ट्रेट अफसर’ गिरफ्तार, सुरक्षा गार्ड की नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से ठगे 4.35 लाख रुपये

जशपुर। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं और उनके परिवारों को लूटने वाले एक शातिर ठग को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर इस ठग ने दो परिवारों से सवा चार लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। लेकिन जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी ने इस फर्जी अफसर के खेल का पर्दाफाश कर दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.02.26 को प्रार्थी रोहित खाखा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम इचकेला, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी प्रदीप पंडा का किसी के माध्यम से, प्रार्थी की मां के साथ परिचय हुआ था, इसी दौरान आरोपी प्रदीप पंडा के द्वारा, प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए, बताया गया था कि वह कलेक्ट्रेट में एक बड़ा अधिकारी है, तथा कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता है, अगर उनके परिचित में कोई व्यक्ति हो तो, वह उसकी नौकरी लगवा सकता है, जिस पर प्रार्थी की मां आरोपी प्रदीप के झांसे में आ गई, व बोली कि मेरे बेटे की नौकरी लगवा दो, जिस पर आरोपी प्रदीप पंडा के द्वारा बोला गया कि नौकरी लगवाने में 50 हजार रु लगेगा, जिस पर माह जनवरी 2026 में प्रार्थी की मां के द्वारा झांसे में आकर, आरोपी को शुरू में 50 हजार रु दे दिया गया था,। कुछ दिनों के बाद आरोपी प्रदीप पंडा, पुनः प्रार्थी के घर आया, जिस पर प्रार्थी व मां के द्वारा नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर के संबंध में पूछताछ करने पर, आरोपी के द्वारा पुनः 1लाख 50 हजार रु की मांग की मांग की गई और बोला गया कि कल ही ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा, जिस पर प्रार्थी की मां, आरोपी की बातों में आकर, गांव की जमीन को गिरवी रख कर, आरोपी प्रदीप पंडा को डेढ़ लाख रुपए दे दी, । फिर आरोपी प्रदीप पंडा ने पुनः प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए बताया कि सिक्यूरिटी गार्ड का एक पद और खाली है, अगर किसी को लगवाना है तो बताओ, जिस पर प्रार्थी की मां के द्वारा , ठूठीअंबा निवासी उमेश भगत की मां से संपर्क कर , उसे भी नौकरी के संबंध में बताया गया, जिस पर उमेश भगत की मां के द्वारा भी आरोपी प्रदीप पंडा को, अपने बेटे की सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने हेतु 2 लाख 35 हजार रु को दे दिया गया। प्रार्थी के द्वारा आरोपी प्रदीप से नौकरी की बात करने पर, उसके द्वारा टालमटोल किया जाने लगा, जिस पर प्रार्थी को ठगी का अहसास होने पर, सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर में ठगी के लिए आरोपी प्रदीप पंडा के विरुद्ध बी एन एस की धारा धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप पंडा को जशपुर से एक हॉटल से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी प्रदीप के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ठगी की रकम से वह अपने कुछ उधारी को चूकता कर, टेबल कुर्सी , कंप्यूटर खरीदकर व खाने पीने में खर्च कर दिया गया है, आरोपी प्रदीप के द्वारा अपराध स्वीकार करने वप्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। तथा आरोपी प्रदीप पंडा की भट्टी रोड जशपुर में स्थित तथाकथित ऑफिस से कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर इत्यादि को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, आरक्षक विनोद तिर्की व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button