छत्तीसगढ़

CG News: सिगड़ी ने उगला जहरीला धुआं: घर में सो रहे पति-पत्नी और तीन साल की बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

 

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के चंदरपुर गांव में एक बड़ी दुःखद घटना सामने आ रही है। जहां जहरीले गैस रिसाव से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, चन्दरपुर का रहने वाला कवल सिंह के परिवार ने सोचा भी नही होगा कि, यह रात उनके लिये आखिरी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह खाना खा कर कवल अपनी पत्नी कुन्ती और 3 वर्षीय मासूम ममता के साथ प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहा था। घर के बाकी अन्य लोग उसके दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। परिवार ने ठंड से बचाव और कमरे को गर्म रखने के लिए सिगड़ी पर कोयला जलाया था। जिसके बाद जब सुबह घर के लोगो ने परिवार को उठाने की कोशिश की और जब दरवाजा तोड़ के अंदर गए तो देखा तीनो की मौत हो चुकी थी।

मकान में नहीं थी वेंटिलेशन की व्यवस्था
इस घटना से जहां पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं इस घटना में प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। जहां प्रधानमंत्री आवास के तहत बने इस पक्के मकान में एक भी वेंटिलेशन की व्यवस्था नही थी, जिस कारण जहरीला गैस कमरे से बाहर नही निकल सका और आशंका है कि, उसी कारण से तीनों की मौत हुई होगी। बहरहाल मोके पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मुआवजे की कर रहे मांग
इस घटना से दो बाते सामने निकल आ रही है। एक तो गाँव के लोग आज भी जागरूक नही हो सके है। लगातार इस तरह की घटना देखने और सुनने को मिलती है और दूसरा जिस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के घर बन रहे है। उससे भविष्य में इस तरह की घटना फिर जागरूकता की कमी से घट सकती है। वहीं पूर्व सभापति पंकज तिवारी ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जिससे उनके दो मासूम बच्चे हैं, उनकी परवरिश अच्छे से हो सके।

 







 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button