सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में थानेसर में लगा 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में 742 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
शिविर में 203 लोगों को चश्में दिए गए और 171 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई
कुरुक्षेत्र, 16 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चल रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के तीसरे चरण के अंतर्गत सोमवार को थानेसर विधानसभा क्षेत्र की दर्रा खेड़ा पंचायती धर्मशाला सभा में 14वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
थानेसर की दर्रा खेड़ा पंचायती धर्मशाला सभा में लगाए गए इस शिविर में स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 742 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्र जांच, दंत जांच, स्त्री रोग परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा एनीमिया जांच जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही नेत्र परीक्षण के उपरांत 203 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस शिविर में 171 व्यक्तियों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनके ऑपरेशन की व्यवस्था जल्द ही निःशुल्क रूप से करवाई जाएगी।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गणमान्य नागरिक भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के तीसरे चरण के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया है। अब तक संपन्न हुए दो चरणों में हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इन स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ मोबाइल मेडिकल वैन जैसी सुविधाओं को भी लगातार सशक्त किया जा रहा है, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों तक भी चिकित्सा सेवाएं पहुंच सकें।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए भाजपा नेता मलकीत ढांडा, रमेश सैनी जिला महामंत्री, सुधीर चुघ पार्षद, कवि बजाज पार्षद, गौरव भट्ट पार्षद, कमल पार्षद, विवेक रावत मंडल अध्यक्ष, हरीश अरोड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्याम लाल जांगड़ा, राम मेहर आचार्य, बाबूराम टाया, विनोद गर्ग सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति, संजीव सिकरी, वेद प्रकाश प्रजापत, अजय कुमार, मोनू शर्मा, नरेंद्र पांचाल, रमा सैनी, सुभाष बारना, महेंद्र सिंह, अंकित गर्ग, भूषण मंगला, राजेंद्र राजपूत और थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






