रायगढ़

Raigarh News: बकरा खरीदने के नाम पर घर से निकला, रास्ते में बिजली के खंभे से टकराई बाइक; अब जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई। जहां बकरा लेने गए युवक की बिजली खंभे से तेज रफ्तार बाइक टकराने के कारण मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कूड़ेकेला निवासी इमरोज खान बकरा लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच, साहिद खान नामक व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि छाल मुख्य मार्ग पर इमरोज खान का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मृत्यु हो गई है।
सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बिजली का खंभा टूटा हुआ था और उसके पास ही इमरोज खान का शव गड्ढे में पड़ा था। प्रारंभिक अनुमान है कि देर रात घर लौटते समय इमरोज खान अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

परिजनों द्वारा छाल थाने में दी गई सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम की। इस मामले में आगे की कार्रवाई धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए की जा रही है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें तेज रफ्तार और संभवतः रात के अंधेरे में दृश्यता की कमी जैसे कारक शामिल हो सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button