देश

सांसद नवीन जिन्दल के सौजन्य से गीता निकेतन विद्यालय के छात्रों ने देखा संसद का सजीव लोकतंत्र

 

ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पहले संविधान संग्रहालय का भ्रमण भी किया

कुरुक्षेत्र, 9 फरवरी,। सांसद नवीन जिन्दल के सौजन्य से कुरुक्षेत्र स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी सोमवार को भारतीय संसद की कार्यवाही देखने के लिए संसद भवन पहुंचे। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय प्रक्रिया एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था।

संसद भवन में छात्रों ने लोकसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और यह समझा कि किस प्रकार देश की नीतियां, कानून और महत्वपूर्ण निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से लिए जाते हैं। इस अनुभव ने छात्रों में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान को मजबूत किया।

इस अवसर पर डॉ. राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संसद भ्रमण के उपरांत वापसी के दौरान सभी छात्रों ने ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी पहुंचकर भारत के प्रथम संविधान संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां उन्हें भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी ऐतिहासिक यात्रा और मूल भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर छात्रों ने संविधान से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों, चित्रों और प्रदर्शनों को देखकर गहरी रुचि दिखाई। यह शैक्षणिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि इस भ्रमण के दौरान सभी छात्रों से आह्वान किया गया है कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान से जुड़े और अपने आसपास पुराने और खंडित तिरंगे को एकत्रित करके फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया को जमा करवाए ताकि उसको नवीन स्वरूप दिया जा सके।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button