रायगढ़

Raigarh News:  सूने घर से 3.25 लाख की चोरी, कैश समेत जेवरात लेकर भागे चोर, जांच जारी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सूने घर में चोरी हुई है। परिवार के सभी सदस्य रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे का दरवाजा खोलकर घर में घुसकर 3 लाख 25 हजार रुपए की चोरी की और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9, बेहरापारा स्थित बीएसएनएल टावर के पास रहने वाले रविन्द्र राय (54 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे खेती-किसानी और ठेकेदारी का काम करते हैं और बुधवार को परिवार के साथ किसी काम से रायपुर गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान शुक्रवार सुबह पड़ोस में रहने वाली सूरजमती बाई ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर का पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और चोरी की आशंका है। सूचना मिलते ही रविन्द्र राय रायपुर से रायगढ़ के लिए निकले। शाम को घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पीछे का दरवाजा खुला था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

घर की जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश और सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। कुल मिलाकर करीब 3 लाख 25 हजार रुपए की चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने धरमजयगढ़ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button