छत्तीसगढ़

आधी रात शहर को दहलाने की साजिश! रायपुर में हथियारों के साथ दबोचे गए संदिग्ध, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर।
राजधानी रायपुर में आधी रात शांति भंग करने की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

हथियारों के साथ पकड़ा गया आरोपी

अभियान के तहत गश्त के दौरान भोला पान ठेला के पास आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान आजाद चौक निवासी आयुष मिश्रा को चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की।

इतना ही नहीं, थाना सिटी कोतवाली के एक पुराने आर्म्स एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वीरभद्र नगर निवासी आबिद अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था, जिसे तामील कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।

शांति भंग करने वाले तत्वों पर शिकंजा

पुलिस को आशंका थी कि कुछ असामाजिक तत्व शहर में अशांति फैलाने की फिराक में हैं। इसी के चलते धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को समय रहते हिरासत में लिया गया।

इनमें शामिल हैं—

  • परमेश्वर चंदेल (22 वर्ष), निवासी सतनामी मोहल्ला, कापाबस्ती, रायपुर







  • विक्की विश्वकर्मा (23 वर्ष), निवासी मड़वारानी रोड, सीतामढ़ी, जिला कोरबा

  • अगस्त विभार (22 वर्ष), निवासी गांधी नगर, कालीबाड़ी, रायपुर

पुलिस का सख्त संदेश

इस बहुआयामी कार्रवाई के जरिए रायपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि

अवैध हथियार, गुंडागर्दी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button