खेल

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर के सिर पर ऑरेंज कैप, ये तीन बल्लेबाज अभी भी जीत सकते हैं कैप

WPL 2026: WPL 2026 अब समापन की ओर है। आज ही इसका फाइनल खेला जाएगा और इसी के साथ तय हो जाएगा कि इस साल खिताब किस टीम ने अपने नाम किया है। आज शाम को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के ​बीच खिताबी भिड़ंत होगी। इस बीच अभी तक ऑरेंज कैप मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के सिर पर है, लेकिन तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो आज भी कौर को पीछे कर इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच कर ऑरेंज कैप जीत सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा डब्ल्यूपीएल का ये सीजन, हरमनप्रीत ने बनाए सबसे ज्यादा रन
मुंबई इंडियंस के लिए इस साल का महिला प्रीमियर लीग काफी खराब रहा। टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। अब तक जो तीन सीजन डब्ल्यूपीएल पूरे हुए हैं। उसमें से दो बार मुंबई इंडियंस की टीम विजेता रही है, लेकिन इस बार टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई। हालांकि इसके बाद भी हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन बाकी खिलाड़ियों का सहयोग ना मिलने के कारण टीम की ये दशा हुई है। मजे की बात ये है कि ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी मुंबई इंडियंस की ही बल्लेबाज है। वो हैं नेट सिवर ब्रांट। हरमनप्रीत कौर ने इस साल के डब्ल्यूपीएल मे 342 रन बनाए हैं, जो सबसे ज्यादा है और इसके बाद 321 रन बनाकर नेट सिवर ब्रंट दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अब इन दोनों प्लेयर्स के रनों में कोई इजाफा नहीं होगा, क्योंकि ये अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।

स्मृति मंधाना के पास भी ऑरेंज कैप जीतने का मौका
पहले दो नंबरों पर जहां एक ओर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का कब्जा है, वहीं तीसरे नंबर पर स्मृति मंधाना हैं, जिनकी टीम आरसीबी अभी फाइनल खेलेगी। अगर स्मृति मंधाना का बल्ला चला तो वे ना केवल पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगी, साथ ही उनकी टीम दूसरी बार चैंपियन भी बन सकती है। स्मृति मंधाना को ऑरेंज कैप जीतने के लिए बहुत ज्यादा रनों की भी जरूरत नहीं है। स्मृति मंधाना ने इस सीजन महिला प्रीमियर लीग में 290 रन बनाए हैं। पहले नंबर पर पहुंचने के लिए स्मृति मंधाना को केवल 53 रनों की जरूरत है, जो काम वे बड़ी आसानी से कर सकती हैं।

लिजेल ली और लौरा वोल्वार्ड्ट भी कैप जीतने की दावेदार
ये तो रही टॉप तीन बल्लेबाजों की बात, लेकिन नंबर चार और पांच के बल्लेबाज भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली हैं, वो भी आज के मैच में आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करती हुई नजर आएंगी। लिजेल ली ने अब तक इस साल के टूर्नामेंट में 283 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में नंबर पांच पर दिल्ली कैपिटल्स की लौरा वोल्वार्ड्ट हैं, जिन के नाम 273 रन दर्ज हैं। यानी बाद के तीन बल्लेबाजों में से कोई भी इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच सकता है, जो काम कोई मुश्किल नहीं है। बस एक बड़ी पारी की जरूरत है। स्मृति मंधाना और लिजेल ली जहां एक ओर अपनी अपनी टीम के लि ओपनिंग करती हैं, वहीं लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आती हैं, यानी ये तो पक्का है कि सभी की बल्लेबाज आएगी, लेकिन कौन सी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर पीछे कौन छोड़ेगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा या फिर हो सकता है कि हरमनप्रीत कौर के सिर पर ही ये ताज सजा रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button