देश

जम्मू, हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, यूपी-बिहार में भी बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट 

 

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने वाली है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

आईएडी के अनुसार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 5-6 फरवरी और 9-10 फरवरी को वेस्टर्न हिमालयी रीजन (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगर आप पहाड़ों में घूमने जा रहे हैं तो अलर्ट रहें और उसी हिसाब से प्लान बनाएं।

मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में तामपान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। मध्य भारत में भी अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। हालांकि, इसके बाद इसमें कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं।
पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों में तापमान 2-4 डिग्री तक कम हो सकता है। गुजरात में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिन में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। महाराष्ट्र में भी अगले 48 घंटे में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

यूपी-बिहार में कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में गुरुवार को कोहरा देखने को मिल सकता है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और मेघालय के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



















दिल्ली में हल्के कोहरे की संभावना
आईएमडी ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही हल्का कोहरा भी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग में सबसे ज्यादा तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है, जबकि मिनिमम टेम्परेचर 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से 0.2 डिग्री कम है। पालम में मैक्सिमम टेम्परेचर 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 1.8 डिग्री कम है, जबकि मिनिमम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड में मैक्सिमम टेम्परेचर 22.6 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रिज स्टेशन पर मैक्सिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में मैक्सिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मिनिमम टेम्परेचर गिरकर 8.6 डिग्री हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी स्टेशन पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button