देश

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का दूसरा चरण सफलतापूर्वक जारी

 

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा अब तक 7377 लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया गया

चीका में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1116 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

चीका, 5 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का दूसरा चरण प्रभावी रूप से निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को चीका विधानसभा क्षेत्र स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित आठवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा एनीमिया जांच जैसी सेवाएं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार 1116 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद 247 मरीजों को चश्मे भी प्रदान किए गए। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है, उनके निःशुल्क ऑपरेशन की प्रक्रिया शीघ्र ही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उन्हें समय पर उचित उपचार मिल सके।

इस अवसर पर कुलवंत बाजीगर पूर्व विधायक हल्का गुहला भी स्वास्थ्य सुविधाएं ले रहे लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र के रूप में देखना चाहते हैं। इसके लिए नई जनरल फाउंडेशन के माध्यम से अनेक स्वास्थ्य है योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज का यह आठवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी इसी योजना के अंतर्गत एक मील का पत्थर है।

आज के स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 27 जनवरी से आज तक कुल 7377 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा चुका है। प्रथम चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में भी लोगों की भागीदारी उत्साहजनक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का निरंतर प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में वंचित न रहे। इसी सोच के अनुरूप स्वास्थ्य शिविरों, मोबाइल मेडिकल वैन और अन्य जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर जगमाल राणा चेयरमैन मार्किट कमेटी, मांगे राम जिन्दल वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, रेखा रानी चेयरपर्सन नगरपालिका चीका, जोगा सिंह मण्डल अध्यक्ष भागल, अजय गोयल, संजीव मित्तल मंडल अध्यक्ष गुहला, सलिंदर वाल्मीकि, नसीब कक्हेडी, जयभगवान शर्मा बाेपुर, हरचेत सिंह, टहल सिंह हरिगढ़ किंगन, वीरेन्द्र बलबेहडा, दरबारा सिंह, कृष्ण जिन्दल, ईश्वर सिंह उर्फ रिंपी, रामनिवास पीडल, मदन लाल शर्मा पीडल, जिले सिंह रताखेडा, कृष्ण दत्त भूना, सुदन शर्मा भूना, शुभम ऐरी, राजिंद्र राजपूत, हल्का गुहला प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया हल्का कैथल प्रभारी अरविंद गोयल का कलायत प्रभारी वीरेंद्र सहारण और नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button