खेल

T20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड में हुआ बदलाव, आउट ऑफ फॉर्म प्लेयर को किया गया टीम से बाहर 

 

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है। इस टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका ने अपने 15 सदस्यीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा को टीम से बाहर कर दिया है और उनकी जगह कामिंदु मेंडिस को टीम में शामिल किया है। उनके अलावा 23 साल के बैटर पवन रत्नायके को टीम में जगह मिली है। वहीं ईशान मलिंगा भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन को जगह नहीं मिली।

 

कामिंदु मेंडिस काफी समय से टीम से थे बाहर
टीम में जो बदलाव हुए हैं वहां सबसे बड़ी बात कामिंदु की वापसी है। वह पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ T20I में शुरुआती प्लेइंग XI में नहीं थे और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से भी उन्हें बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब वह टीम में वापस आ गए हैं और धनंजय को बाहर होना पड़ा है। वह इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे हैं। किसी भी मैच में वह तेज गति से रन बनाते हुए नहीं दिखे।

दुनिथ वेललागे को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका
धनंजय के बाहर होने से अब शुरुआती प्लेइंग XI में लेफ्ट-आर्म-स्पिन ऑलराउंडर दुनिथ वेललागे को भी मौका मिल सकता है। वह वनडे टीम में तो रेगुलर रहे हैं, लेकिन 2024 में डेब्यू के बाद से उन्होंने सिर्फ छह T20I खेले हैं और उनमें से सिर्फ तीन मैचों में बल्लेबाजी की है। T20I में उन्होंने सात विकेट लिए हैं। हालांकि उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने का अनुभव है। उन्होंने पिछले साल पार्ल रॉयल्स के लिए SA20 में खेला था और नवंबर में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में श्रीलंका ए टीम की कप्तानी की थी।

ग्रुप बी का हिस्सा है श्रीलंका की टीम
सह-मेजबान श्रीलंका को 20 टीमों वाले वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। श्रीलंका के ग्रुप के सभी चार मैच घर पर ही होंगे। वे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड (8 फरवरी) और जिम्बाब्वे (19 फरवरी) से खेलेंगे। वहीं उनका मुकाबला पल्लेकेले में ओमान (12 फरवरी) और ऑस्ट्रेलिया (16 फरवरी) से होगा।



















टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलांका, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षाना, दुष्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button