देश

सांसद नवीन जिन्दल ने गणतंत्र दिवस समारोह में कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान का किया था आगाज

 

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर चलाया जा रहा है कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान

इस अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और एक विशाल हेल्थ कैंप का होगा आयोजन

पहले चरण के अंतर्गत शाहाबाद में छठे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ सम्पन्न

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर शिविर में 1091 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

शाहाबाद मारकंडा, 2 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में संचालित कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत हल्का शाहाबाद में छठा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित मारकंडा नेशनल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों और छात्रों ने भाग लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में 1091 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सहायता से विभिन्न रोगों की जांच की गई, जिससे सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार का मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर पूरे संसदीय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शाहाबाद में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार मिले, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।



















उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 शिविर आयोजित किए जाएंगे। और एक विशाल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को पेहोवा में 550, 28 जनवरी को कलायत में 1,097, 29 जनवरी को पुंडरी में 1,017, 30 जनवरी को थानेसर में 680, 31 जनवरी को रादौर में 902 और शाहाबाद में 1091लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों में सेवाओं का लाभ उठाया। प्रथम चरण के अंतर्गत कुल छह शिविरों में 5337 लोगों ने स्वास्थ्य शिविरों में सेवाओं का लाभ उठाया है।

उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से एनीमिया जांच और परामर्श जैसी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने इन शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल अग्रोहा, हिसार से सात डॉक्टर की एक टीम आई हुई है और तीन अन्य डॉक्टर नवीन जिन्दल मोबाइल मेडिकल यूनिट के हैं। इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ से किशोरी एक्सप्रेस वैन भी आई हुई है जिसमें 8 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के रक्त की जांच की जा रही है और उन्हें एनीमिया की विस्तृत जानकारी व दवाइयां दी जा रही हैं

उन्होंने बताया की इन शिविरों में सबसे अधिक मरीज आंखों के आ रहे हैं , जो आंखों की कई बीमारियों से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों का डेटाबेस तैयार करके उनको किसी एक अच्छे हॉस्पिटल में बुलाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल ने गणतंत्र दिवस समारोह में कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान का आगाज किया था। उन्होंने सदैव स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी है। वर्तमान में संसदीय क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों में तीन मोबाइल मेडिकल वैन सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं, जोकि उन लोगों तक चिकित्सा सहायता पहुंचा रही हैं जो अस्पतालों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से इन सेवाओं को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button