लाइफस्टाइल & हेल्थ

नाश्ते में खा लें सिर्फ एक कप मूंग की चाट, शरीर में नहीं होगी किसी विटामिन और मिनिरल की कमी, नोट करें रेसिपी

How To Make Sprouted Moong Chaat in Hindi:  सुबह के समय ज़्यादातर लोग ऐसे नाश्ते का विकल्प चुनते हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो। अगर, आप भी स्वाद में लाजवाब लेकिन हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मूंग की चटपटी चाट को ऐड कर सकते हैं। मूंग सेहत के लिए वैसे भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इनका एक साथ सेवन करने से शरीर को प्रोटीन और फाइबर दोनों ही मिलेगा। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मूंग की चटपटी चाट रेसिपी?

मूंग की चाट के लिए सामग्री
1 कप मिक्स स्प्राउट्स (मूंग), 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 खीरा बारीक कटा हुआ, आधा कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न, आधा कप अनार, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 नींबू का रस, हरा धनिया, गार्निशिंग के लिए भुजिया सेव

कैसे बनाएं मूंग की चाट?
पहला स्टेप: मूंग की चाट बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मिक्स स्प्राउट्स को रात में भिगोकर रख दें, सुबह के समय अच्छी तरह से उबाल लें। जब ये उबल जाएँ तो एक बड़े बाउल में निकालें। ध्यान रखें पानी अच्छी तरह से निकाल दिया गया हो।

दूसरा स्टेप: अब, अगले स्टेप में मूंग में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और खीरा डालें। उसके बाद उसमें आधा कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न और आधा कप अनार डालकर कहहि तरह से मिलाएं।

तीसरा स्टेप: अब, इसमें आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वाद अनुसार, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब, आखिर में गार्निश करने के लिए ऊपर से सेव भुजिया डालें।

उबली मूंग खाने के फायदे:
सुबह के समय मूंग खाने से पाचन बेहतर होता है, वजन कम करने में मदद मिलती है। कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन व फाइबर की मात्रा के कारण, ये आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे अनावश्यक खाने से बचाव होता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ये रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक हैं।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button