देश

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर रादौर में पांचवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

 

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

रादौर, 31 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में संचालित कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हल्का रादौर में पांचवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह शिविर आज राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रादौर में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

इस शिविर के दौरान नागरिकों को विभिन्न रोगों की जांच, आवश्यक दवाइयां तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सहायता से जांच की गई, जिससे सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार का मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

इस स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने आए लोगों से मिलने के लिए पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका भी मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम द्वारा उन्हें तिरंगा भेंट किया गया तथा सांसद नवीन जिंदल द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 की जानकारी साझा की गई।















इस अवसर पर, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल निःशुल्क जांच और उपचार मिल रहा है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत पूरे संसदीय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना, समय पर जांच सुनिश्चित करना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है। रादौर में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार उपलब्ध हो, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में पीड़ित न रहे और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर विरेन्द्र हैप्पी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, पम्मी सरपंच, हेमराज सिंह, पार्षद सन्नी आर्य, सतीश चौधरी, महामंत्री सतीश सैनी, संजय काम्बोज, अशोक कुमार, राज कुमार शर्मा, शुभम ऐरी, राजिंद्र राजपूत और रादौर हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button