देश

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कौल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1017 लोग हुए लाभान्वित

 

सांसद जिन्दल के कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत सम्पन्न हुआ तीसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

ढांड, 29 जनवरी। ग्रामीण अंचलों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पुण्डरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कौल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा महिला मंडल परिसर में लगाए गए इस शिविर में कौल सहित आसपास के अनेक गांवों से आए 1017 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। साथ ही शिविर में आए सभी लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

यह शिविर सांसद नवीन जिन्दल द्वारा आरंभ किए गए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित तीसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रहा। शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं।

स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अनेक रोगों की जांच की गई। विशेष रूप से किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों में एनीमिया और पोषक तत्वों की कमी की जांच की गई। चिकित्सकों ने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में मातृत्व से जुड़ी जटिलताओं से बचाव के उपाय भी बताए।

शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने आए लोगों से मिलने के लिए विधायक सतपाल जांबा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस शिविर में आंखें चैक करवा कर चश्मा भी लिया। इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम ने उन्हें तिरंगा भेंट किया तथा सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संचालित राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान–2026 की जानकारी साझा की।




















इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल निःशुल्क जांच और उपचार मिल रहा है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कौल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का लक्ष्य एक स्वस्थ और जागरूक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट और विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में परेशान न हो।
वहीं भाजपा नेत्री निधि मोहन ने सांसद नवीन जिन्दल के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है और इससे लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।

इस मौके पर नरेश सरपंच कौल, कश्मीर सरपंच पबनावा, करमवीर कौल जिला परिषद चेयरमैन, विजेंद्र मेहला चेयरमैन मार्केट कमेटी ढांड, कृष्ण जाजनपुर, भाजपा नेत्री निधि मोहन, प्रमोद चुहडमाजरा, जसबीर सोलूमाजरा, श्यामसुंदर पूर्व सरपंच कौल, भाजपा नेता रमेश कौल, शुभम ऐरी, राजिंद्र राजपूत, हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, गुहला हल्का प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया और कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button