‘योजना File में नहीं, Life में उतरती है…’ आर्थिक रिपोर्ट कार्ड से पहले PM मोदी का बड़ा संदेश
संसद में बोले प्रधानमंत्री— अब भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर दौड़ पड़ा है, 2047 की नींव यहीं रखी जाएगी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र-2026 की शुरुआत हो चुकी है और इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक और आर्थिक हलकों में हलचल मचा दी है। आर्थिक सर्वे (Economic Survey) पेश होने से पहले संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने साफ कहा—
👉 “हम योजना File में नहीं, Life में पहुंचाते हैं… अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं।”
प्रधानमंत्री के इस बयान को आने वाले बजट और 2047 के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है।
📊 आज पेश होगा ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’
बजट सत्र के दूसरे दिन यानी 29 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का आर्थिक सर्वे पेश करेंगी। वहीं 1 फरवरी 2026 को वह लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
🔥 PM मोदी बोले— यह सिर्फ सत्र नहीं, भविष्य की दिशा तय करेगा
पीएम मोदी ने कहा,
“21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। अब दूसरा क्वार्टर शुरू हो रहा है। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने के लिए आने वाले 25 साल बेहद निर्णायक हैं।”
उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण का हवाला देते हुए कहा कि सांसदों से जो अपेक्षाएं रखी गई हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाएगा।
👩💼 निर्मला सीतारमण के नाम एक और रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने कहा—
“यह दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और यह गर्व का विषय है कि निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं।”
🌍 भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर बड़ा संकेत
PM मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर कहा कि यह साल की शुरुआत का सबसे पॉजिटिव संकेत है।
उन्होंने उद्योग जगत को संदेश देते हुए कहा—
“यह सोचकर मत बैठिए कि अब बड़ा बाजार खुल गया है। क्वालिटी पर जोर दीजिए, बेस्ट प्रोडक्ट लेकर जाइए— तभी 27 देशों के खरीदारों का दिल जीता जा सकेगा।”
🚄 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ अब रुकने वाली नहीं
प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा—
👉 “देश अब लॉन्ग टर्म पेंडिंग समस्याओं से निकलकर लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन की ओर बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले ह्यूमन-सेंट्रिक हैं और विरोधी भी सरकार के काम को स्वीकार कर रहे हैं।
🏛️ लोकसभा-राज्यसभा में शुरू हुई कार्यवाही
बजट सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जबकि राज्यसभा में अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने सदस्यों को संबोधित किया। केरल के प्लांटेशन क्षेत्र से जुड़ा मुद्दा चर्चा में रहा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






