लॉगिन

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

देश January 28, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

मुंबई. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था।

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आज स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी है। राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है।

सभार दैनिक भास्कर

खबर शेयर करें: